गर्मी और लू के थपेड़े : सबसे गर्म मार्च
भोपाल १४ मार्च , जैसा की विदित है इस वर्ष मार्च के महीने में गर्मी एवं तपिश अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है,आज १४ मार्च फिर लू और थपेड़ों से भरा रहा। आज फिर होली के दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही और दिन का तापमान ३६ डिग्री के पार चला गया जो मार्च के महीने मे एक रिकॉर्ड है। जैसा की विदित है की होली में लोग सारे दिन अपने परिचितों एवं मोहल्ले में होली खेलने हेतु आवा-गमन करते है, आज शुक्रवार फिर लू से भरा दिन रहा एवं लोग गर्मी से परेशान होते रहे।
जहाँ एक ओर अभी छात्रों की परीक्षा चल रही है वही दूसरी ओर गर्मी और लू से छात्रों के बचाव की चिंताएं अभिभावकों को सताने लगी है । जिस तरह की गर्मी मार्च मैं अपना जलवा दिखा रही है उससे श्रमिकों और दिन मै आने जाने वालों हेतु खास बचाव का ध्यान रखने की जरूरत है। छात्रों,बुजुर्गों और छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अभिभावक विशेष कार्य होने पर ही बच्चों एवं बजुर्गों को दिन में बाहर निकलने दें, लू एवं गर्मी लगने पर पानी काफी मात्रा मै लें। काम काजी लोग घर से बाहर निकलने पर सर बांध कर ही निकलें ।

लू से बचने के उपाय:
-
पहनने का ध्यान रखें: गर्म धूप से बचने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें। सूती कपड़े अच्छे होते हैं, क्योंकि यह पसीने को सोखते हैं और ठंडा महसूस कराते हैं।
-
पानी का सेवन करें: शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इससे शरीर का तापमान ठंडा रहेगा।
-
गर्म और तैलीय खाने से बचें: गर्मियों में अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से शरीर में अधिक गर्मी पैदा हो सकती है। इनसे परहेज करें।
-
सही समय पर काम करें: अगर आपको बाहर काम करना हो, तो सुबह और शाम के समय में काम करें, जब सूरज की तपिश कम होती है।
-
छाता या स्कार्फ का उपयोग करें: अगर आपको बाहर जाना हो तो छाता का इस्तेमाल करें या सिर पर स्कार्फ पहनें।
-
ठंडे पानी या ड्रिंक्स का सेवन करें: बाहर जाते समय ठंडा पानी या नींबू पानी साथ रखें। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा।
-
कूलिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग करें: बाजार में ऐसे कूलिंग जेल और स्प्रे उपलब्ध होते हैं, जिन्हें शरीर पर लगाने से ठंडक मिलती है।
-
आराम करने का समय: अगर आप घर पर हैं, तो ठंडी जगह पर बैठें और एसी या कूलर का इस्तेमाल करें।
इन उपायों को अपनाकर आप लू से काफी हद तक बच सकते हैं।
